Choose your language: Hindi | English
+91-70735 91166
आम धारणा के विपरीत दुनिया में अधिकांश पुरुषों के लिंग में थोड़ा टेढ़ापन होता हैं।
पंद्रह डिग्री तक का टेढ़ापन सामान्य होता हैं या यदि सम्भोग के लिए आप योनि में प्रवेश करा के सम्भोग कर सकते हैं तो ये बिलकुल सामान्य हैं। यदि ये ना कर पाए तो स्थिति के उपचार की आवश्यकता हैं।
कई बीमारियाँ होती हे जहाँ लिंग का आकार धनुष की तरह हो सकता हे और सेक्स करना असम्भव होता हैं।
1- पेयरोनी डिज़ीज़ – इसमें लिंग में मध्य से किसी भी दिशा में bend आ सकता हैं और ये तीस से नब्बे डिग्री से अधिक भी हो सकता हैं। कई बार सम्भोग के अतिरिक्त पेशाब करने में भी परेशानी होती हैं क्योंकि कपड़े गीले हो जाते हैं। ऐसा अक्सर मधुमेह से या उम्र के प्रभाव से हो सकता हैं। अनेक मामलों में टेढ़ापन होने से पहले लिंग में उत्तेजना होने पर दर्द भी हो सकता हैं। ऐसे मामलों में तुरंत इलाज करना ज़रूरी हैं। कई बार शल्य चिकित्सा की आवश्यकता पड़ती हैं।
2- कोरडी- कई बार लिंग में पेशाब निकलने का स्थान बिलकुल आगे न हो कर लिंग के नीचे या ऊपर की तरफ़ होता हैं। नीचे होने के साथ लिंग भी नीचे की और मुड़ा होता हैं जिस से पेशाब करने और सम्भोग करने में परेशानी होती हैं।
Disclaimer: Information on this site is for general awareness only and is not a substitute for professional medical advice. Please consult Dr. Saatiish Jhuntrraa before starting any treatment.